फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   75-year-old man critically injured in monkey attack; atmosphere of fear in the area

Pithoragarh News: बंदर के हमले में 75 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल, क्षेत्र में डर का माहौल

Thu, 17 Sep 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 17 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
75-year-old man critically injured in monkey attack; atmosphere of fear in the area
रीठा साहिब (चंपावत)। लधियाघाटी क्षेत्र के कुलियालगांव में बंदर के हमले में 75 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद से क्षेत्र में ग्रामीणों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन रसिला ने बताया कि अमन सिंह (75) घर के आंगन में बैठे थे। इसी दौरान अचानक एक बंदर ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया कि अमन सिंह घर में अकेले रहते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। इससे स्कूली बच्चों, कामकाजी महिलाओं और बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने में भी डर लग रहा है। धारी क्षेत्र में बंदरों के हमले की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई लोग बंदरों के हमले में घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण पीयूष टिटगाई, मनीष बिष्ट, भोला सिंह बोहरा, ललित जोशी, शिवराज बोहरा, रमेश और मनोज लोहनी आदि ने चिंता जताते हुए जिला प्रशासन और वन विभाग से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। साथ ही घायल बुजुर्ग को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed