फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   दिल्ली रैली में भाग लेकर लौटे 45 पूर्व सैनिक

दिल्ली रैली में भाग लेकर लौटे 45 पूर्व सैनिक

Thu, 06 Dec 2018 10:41 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली रैली में भाग लेकर लौटे 45 पूर्व सैनिक
पिथौरागढ़। दिल्ली में आयोजित असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों की रैली में भाग लेकर सीमांत जनपद के संगठन के पदाधिकारी लौट आए हैं। इस रैली में जिले से असम राइफल्स के 45 पूर्व सैनिकों ने भागीदारी की थी।
विज्ञापन


संगठन के जिला उपाध्यक्ष पूर्व सूबे.लाल सिंह बसेड़ा ने बताया कि 30 नवंबर से तीन दिसंबर तक जंतर मंतर में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद चार दिसंबर को रामलीला मैदान में देशभर से आए पूर्व सैनिकों ने भागीदारी की। उन्होंने कहा कि मेडिकल सुविधा सहित अन्य मांगों को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के सम्मुख रखा गया। उनकी ओर से मांगों के समाधान को लेकर आश्वासन दिया गया। कहा कि दोहरे नियंत्रण के मामले में भी न्यायालय से उनके पक्ष में अच्छा संकेत आया है।
विज्ञापन


संगठन के पेटल ऑफ चीफ मेजर जनरल बीएस कार्निक ने भी पिथौरागढ़ में शीघ्र ही संगठन की सभा आयोजित करने का आश्वासन दिया। सूबेदार बसेड़ा ने सभी असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों से अपने अधिकारों के लिए आगे आने का आह्वान किया है। रैली में भाग लेने वालों में पूर्व कमांडेंट वीवी चंद, सूबेदार मेजर देव सिंह रावल, सूबे.भूपाल चंद, चनर राम, खुशाल सिंह बसेड़ा, श्याम दत्त जोशी, मदन सिंह बिष्ट, राइफलमैन पूरन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed