{"_id":"5b9feacb867a557f015d21e1","slug":"71537206987-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएफसी ने स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम को 4-1 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएफसी ने स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम को 4-1 से हराया
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। देवसिंह खेल मैदान में चल रही प्रथम चेयरमैन कप फुटबॉल प्रतियोगिता में एएफसी और स्पोर्ट्स कॉलेज जूनियर जूनियर को 4-1 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है। मुख्य अतिथि देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज के फुटबॉल कोच प्रकाश भट्ट ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबला शुरु कराया।
खेल की शुरुआत में ही एएफसी के पंकज खत्री ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। कुछ देर बाद एएफसी के नकुल महर ने गोल कर विपक्षी टीम को दबाव में ला खड़ा किया। एएफसी की ओर से तीसरा गोल दीपक तड़ागी ने किया। कुछ समय बाद स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर से जयंत ने गोल किया।
मैच समाप्त होने के कुछ समय पहले एएफसी के ऋषेंद्र ने टीम के लिए गोल किया। निर्णायक नवीन खत्री, नरेद्र खत्री, यतीश ओझा थे। पूर्व विधायक गोपाल दत्त ओझा, मोहन मेहता, बहादुर चंद, जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष राजेंद्र रावत, पूर्व फुटबॉलर देवेंद्र सिंह बिष्ट (दरपान दा), निवर्तमान सभासद भुवन जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर, किरन महर, केएस पाल, आनंद सिंह रावत, मनोज माहरा आदि मौजूद थे।