{"_id":"5b478f2e4f1c1bad288b63a1","slug":"71531416366-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीएल क्रिकेट का फाइनल मुकाबला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीएल क्रिकेट का फाइनल मुकाबला आज
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सोर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को देव सिंह मैदान में होगा। डीडीहाट लायंस और बाराबीसी वारियर्स के बीच खिताबी मुकाबला होगा।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से पहली बार देव सिंह मैदान में आईपीएल की तर्ज पर एसपीएल (सोर प्रीमियर लीग) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 30 जून को एसपीएल का भव्य आतिशबाजी के बीच डीएम सी रविशंकर ने उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में जिले की छह टीमों ने प्रतिभाग किया। एलीमिनेटर में पिथौरागढ़ चैलेंजर्स और गंगोलीहाट वारियर्स के बीच हुए मैच में चैलेंजर्स के खिलाड़ियों ने मैदान छोड़ दिया था।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार दोपहर दो बजे से डीडीहाट लायंस और बाराबीसी वारियर्स के बीच होगा। राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा मैच के मुख्य अतिथि होंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष तपन रावत ने बताया कि खेल प्रतिभाओं को आगे लाने और उन्हें एक मंच देने के लिए एसपीएल का आयोजन किया गया है।