फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सरकारी स्कूल को शिखर पर पहुंचाने वाले डॉ. पंत सेवानिवृत

सरकारी स्कूल को शिखर पर पहुंचाने वाले डॉ. पंत सेवानिवृत

Mon, 30 Apr 2018 11:33 PM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूल को शिखर पर पहुंचाने वाले डॉ. पंत सेवानिवृत

विज्ञापन
पिथौरागढ़। सरस्वती देव सिंह राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार पंत 38 वर्ष की राजकीय सेवा के उपरांत सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं। डॉ. पंत ने इस कालेज को शिखर पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

डा. पंत ने 21 अगस्त 2010 को जब सरस्वती देव सिंह राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य का कार्यभार ग्रहण किया तो विद्यालय की छात्रसंख्या मात्र 286 थी। तब की अपेक्षा वर्तमान में इस विद्यालय की छात्र संख्या बढ़कर 750 हो गई है। डॉ. पंत ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था सुदृढ़ करने के साथ अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया। विद्यालय में संसाधन जुटाने पर भी उनका विशेष फोकस रहा। विधायक, सांसद निधि के साथ ही आपदा मद से आठ अतिरिक्त कक्षा कक्षों का निर्माण कराया। नई प्रयोगशाला स्वीकृत कराने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


पुस्तकालय की स्थापना के साथ ही कई उल्लेखनीय कार्य उनके कार्यकाल में हुए। उन्होंने राजकीय सेवा की शुरुआत मदकोट के स्कूल से की। उन्हें केंद्रीय कैबिनेट के अधीन एसएसबी में सीओ के पद पर कार्य करने का मौका मिला। सात साल तक विश्व बैंक सहायतित परियोजना में परियोजना प्रबंधक के रूप में कार्य किया। 17 वर्ष तक राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्य समन्वयक रहे। डॉ. पंत वर्तमान में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की राज्य स्तरीय कमेटी के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed