{"_id":"5ae75a844f1c1b3c0a8b741d","slug":"71525111428-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा सप्ताह संपन्न, बाइक रैली निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा सप्ताह संपन्न, बाइक रैली निकली
Updated Mon, 30 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पुलिस का सड़क सुरक्षा सप्ताह संपन्न हो गया। समापन पर यातायात पुलिस के जवानों और सहायक संभाग परिवहन के कर्मचारियों ने बाइक रैली निकाली। शहर में निकली बाइक रैली के दौरान यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने बताया कि सुरक्षा सप्ताह के दौरान लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान स्कूलों में जाकर छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया। वाहन चालकों से ओवर लोडिंग नहीं करने, नशे में वाहन नहीं चलाने और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने की अपील की गई। समापन मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर चंद्र सुयाल, एआरटीओ नवीन सिंह, यातायात प्रभारी दरबान सिंह, उप निरीक्षक राकेश राय, सोमेंद्र सिंह, मीना बिष्ट और दलीप सिंह मौजूद थे।