फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   तूफान के बीच ओलावृष्टि और बारिश हुई-हल्द्वानी

तूफान के बीच ओलावृष्टि और बारिश हुई-हल्द्वानी

Sat, 31 Mar 2018 01:44 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
तूफान के बीच ओलावृष्टि और बारिश हुई-हल्द्वानी
भीमताल/नैनीताल। मौसम ने शुक्रवार को एक बार फिर करवट बदल ली। पहाड़ों पर जहां ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ वहीं निचले इलाकों में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन

भीमताल में एक घंटे तक बारिश हुई। इससे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। वहीं काश्तकारों को भी फसलों की सिंचाई के लिए पानी मिला। सातताल, नौकुचियाताल घूमने पहुंचे सैलानियों ने भी बारिश का जमकर लुत्फ उठाया। क्षेत्र के किसानों ने बारिश होने से आलू और मटर की फसल को लाभ मिलने की बात कही है। सरोवर नगरी नैनीताल में सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर करीब 12:30 बजे से बारिश के साथ ही तेज ओलावृष्टि शुरू हो गई। यहां पांच मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। ओलावृष्टि और बारिश का यह क्रम डेढ़ बजे तक जारी रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट के मुताबिक शुक्रवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इधर, काठगोदाम और हल्द्वानी शहर में भी बूंदें पड़ी। शुक्रवार को यहां का अधिकतम तापमान 33.6 और न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानियों ने पर्वतीय क्षेत्रों में सामान्य से आठ से दस और मैदानी क्षेत्रों में चार से छह डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में बेड़ीनाग, डीडीहाट, अस्कोट, धारचूला और मुनस्यारी में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश हुई जबकि अन्य जगहों पर अंधड़ के साथ बूंदाबांदी हुई। इससे शुक्रवार को पिथौरागढ़ का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बृहस्पतिवार को यहां का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री था। यहां 24 घंटों के भीतर अधिकतम तापमान में 3.6 सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अंधड़ के चलते देवसिंह मैदान में चले रहे किसान मेले का आयोजन स्थल बदलना पड़ा।
उधर, मुनस्यारी की ऊंची चोटियों हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, नागिनीधूरा और छिपलाकेदार में जमकर बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों खलियाटॉप, कालामुनि और बेटुलीधार में हल्की बर्फबारी हुई। मुनस्यारी में गरज के साथ बारिश हुई। उच्च हिमालयी क्षेत्र दारमा, गर्ब्यांग, कुटी, नाबी, गुंजी में भी बर्फबारी हुई, जबकि धारचूला में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। धारचूला में अंधड़ से बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त होने से दिन भर आपूर्ति बाधित रही। डीडीहाट में आधी रात से लेकर दोपहर तक तेज हवाएं चलती रहीं और इस दौरान झमाझम बारिश भी हुई। बेड़ीनाग में ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। नाचनी के होकरा में ओलावृष्टि से गेहूं, मसूर की फसलों को नुकसान हुआ है। अस्कोट में भी बारिश हुई। यहां भी तेज हवाओं से बिजली लाइनों को नुकसान हुआ और आपूर्ति ठप रही। देवलथल के सौ गांव के बड़इजर में सुरेश चंद्र के घर के पास तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। इसकी चपेट में आकर घास का लुट्टा जल गया। वज्रपात से खिड़की-दरवाजों में लगे शीशे चटक गए। इससे लोग दहशत में आ गए। सूचना पर ग्राम प्रधान पुष्कर राम, पटवारी देव गिरि ने मौका मुआयना किया। वड्डा, बड़ालू, गौरीहाट, झूलाघाट में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इससे वड्डा को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

उधर, बागेश्वर जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी तथा निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई। बर्फवारी से कपकोट तहसील के झूनी, खलझूनी, कर्मी, बाछम, बदियाकोट में ठंड बढ़ गई है। घाटी वाले क्षेत्रों में भी तापमान गिर गया है। चंपावत जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में भी बादल छाए रहे तथा तेज हवाएं चलती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed