{"_id":"5a8862474f1c1bdd0b8b47a7","slug":"71518887495-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम कल पिथौरागढ़ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम कल पिथौरागढ़ में
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सोमवार को पिथौरागढ़ का दौरा करेंगे। यहां देवसिंह मैदान में आयोजित छह दिनी सीमांत वसंतोत्सव का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरे पर महिलाओं से बजट को लेकर रायशुमारी भी करेंगे।
सोमवार सुबह 11 बजे सीएम रावत वित्त मंत्री प्रकाश पंत के साथ चॉपर से पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। सबसे पहले वह स्टेडियम में आयोजित स्कूली बच्चों के वंदेमातरम गायन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद देवसिंह मैदान में आयोजित सीमांत वसंतोत्सव का शुभारंभ करेंगे। दौरे के बीच में सीएम जिले के विकास को लेकर जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और अधिकारियों से अल्प संवाद भी करेंगे। दोपहर ढाई बजे वापस देहरादून चले जाएंगे।
इसके अलावा 20 फरवरी को बतौर मुख्य अतिथि विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह महोत्सव में भाग लेंगे। 21 फरवरी को केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा शिरकत करेंगे, जबकि 24 फरवरी को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगी। इससे पहले 22 फरवरी को हंस फाउंडेशन की मंगला माता बतौर मुख्य अतिथि महोत्सव में भाग लेंगी। 24 फरवरी को राज्य के वित्त मंत्री प्रकाश पंत महोत्सव का समापन करेंगे। इधर, शनिवार को डीएम ने पुलिस प्रशासनिक अमले के साथ कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा बंदोबस्तों का जायजा लिया।