फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh dropped again, temperature rises

पिथौरागढ़ में फिर गिरा तापमान, ठंड बढ़ी

Sun, 07 Jan 2018 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी Updated Sun, 07 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh dropped again, temperature rises
पिथौरागढ़ बस स्टेशन में ठंड से बचने के लिए अलाव सेंकते यात्री - फोटो : अमर उजाला

जिले में रविवार को तापमान फिर गिर गया। शनिवार की तुलना में ठंड और ज्यादा बढ़ गई। रविवार को यहां का न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस था। मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम जारी है। रविवार को वहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री नीचे चला गया। मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन पर असर पड़ रहा है।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय में सुबह के समय गलन वाली ठंड का असर रहा। शाम को भी सूर्यास्त के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस कारण लोग जल्दी घरों में दुबक रहे हैं। ठंड के कारण बाजार में लोगों की आवाजाही कम हो गई है। घाटी वाले इलाकों में शीतलहर का जबर्दस्त प्रकोप बना है। कोहरे के कारण सुबह 11 बजे तक वाहनों के संचालन में भी दिक्कत आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा।
विज्ञापन


अगले तीन-चार दिन तक लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। रात में तापमान गिरने से पाला गिरेगा। अलबत्ता दिन के समय मौसम साफ रहने से धूप से लोगों को राहत मिलेगी। जिले के ऊंचाई वाले स्थानों पर स्थित नगरों और कस्बों में भी ठंड से जनजीवन पर असर पड़ रहा है। गंगोलीहाट, बेड़ीनाग में कड़ाके की ठंड से बाजार की गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीहाट में तापमान शून्य से दो डिग्री नीचे
डीडीहाट। तीन दिन से शीतलहर और कड़ाके की ठंड के कारण डीडीहाट का तापमान शून्य से दो डिग्री नीचे पहुंच गया है। दिन का तापमान दस डिग्री तक जा रहा है। शाम होते ही तापमान में भारी गिरावट दर्ज हो रही है। नगर पालिका ने कई स्थानों पर अलाव जलाने शुरू कर दिए हैं। कड़ाके की ठंड से यहां जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बाजार में लोगों की आवाजाही कम है।

नमी का स्तर मात्र 55 प्रतिशत
पिथौरागढ़। इस समय नमी का स्तर मात्र 55 प्रतिशत है। इतनी कम नमी में बारिश की संभावना नहीं रहती। मौसम विभाग के अनुसार यदि नमी का स्तर बढ़ने लगे तो बारिश की उम्मीद की जा सकती है। यदि वातावरण में नमी का स्तर 80 फीसदी से अधिक हो जाए तो फिर बारिश के लिए अनुकूल स्थिति बन जाती है। फिलहाल ऐसे लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। इस कारण लोगों को कुछ दिनों तक सूखी ठंड से मुक्ति मिलने वाली नहीं है।


सर्दी, जुकाम, बुखार के रोगी बढ़े 
पिथौरागढ़। ठंड के कारण सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल में पिछले एक हफ्ते में ठंडजनित रोगियों की संख्या बढ़ी है। बारिश न होने के कारण धूल का असर बढ़ रहा है। एलर्जी से कई प्रकार की बीमारियां जन्म ले रही हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. नरेंद्र शर्मा ने कहा कि लोगों को ठंड के मौसम में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। ठंडे पानी का प्रयोग कदापि न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed