{"_id":"59c54b644f1c1bff6c8b4849","slug":"71506102116-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडो में मल्लिकार्जुन स्कूल को प्रदेश में दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वांडो में मल्लिकार्जुन स्कूल को प्रदेश में दूसरा स्थान
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज नैनीताल में 20 और 21 सितंबर को आयोजित राज्य स्तरीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मल्लिकार्जुन स्कूल पिथौरागढ़ के खिलाड़ियों ने प्रदेश में दूसरा स्थान पाया।
14 से कम उम्र वर्ग की प्रतियोगिता में गजेंद्र सामंत और दीपक सौन ने रजत, शिवांस नगरकोटी ने कांस्य पदक जीता। 17 वर्ष से कम उम्र के वर्ग में विनय कुमार ने स्वर्ण, रोहित रंजन ने कांस्य, ध्रुवराज कार्की ने रजत पदक जीता। 19 वर्ष से कम उम्र के वर्ग में शुभम रावल ने स्वर्ण, विक्रांत ने कांस्य पदक, बालिका वर्ग में प्रिया रावत ने कांस्य पदक हासिल किया।
विद्यालय की प्रबंधक रचना जोशी ने बताया कि खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के आधार पर स्कूल को प्रतियोगिता में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के खिलाड़ी शुभम रावल ने पिछले महीने कोलकाता में हुई अंतरराष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया था।