फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   अभिषेक और प्रकाश ने लगाई सबसे तेज दौड़

अभिषेक और प्रकाश ने लगाई सबसे तेज दौड़

Wed, 30 Aug 2017 11:15 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
अभिषेक और प्रकाश ने लगाई सबसे तेज दौड़
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। जीआईसी गणाईगंगोली में चल रही तीन दिनी संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन दौड़ के साथ ही चक्का क्षेपण, गोला क्षेपण प्रतियोगिता कराई गई। 800 मीटर दौड़ जूनियर राजकीय हाइस्कूल कुनल्ता के अभिषेक कुमार और सीनियर दौड़ जीआईसी गणाई के प्रकाश ने जीती।
विज्ञापन


चक्का क्षेपण सीनियर बालिका में जीजीआईसी गणाई की ज्योति आर्या अव्वल रहीं। इसी विद्यालय की मनीषा दूसरे स्थान पर, जीआईसी सेराघाट की सुमन वाणी तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर में जीजीआईसी गणाई की प्रीति, हाइस्कूल कुनल्ता की त्रवता, जीजीआईसी गणाई की सपना पहले तीन स्थानों पर रहीं। गोला क्षेपण सीनियर बालक में जीआईसी गणाई के जगदीश सिंह, अजय सिंह, अभिषेक कुमार, जूनियर में जीआईसी गणाई के सौरभ बेरी, जीआईसी सेराघाट के अरविंद, जीआईसी गणाई के प्रकाश सिंह पहले तीन स्थानों पर रहे।
विज्ञापन


गोला क्षेपण बालिका जूनियर में जीजीआईसी गणाई की अंजलि उपाध्याय, जीआईसी सेराघाट की कविता पांडेय, जीजीआईसी गणाई की सोनी, जूनियर में हाइस्कूल कुनल्ता की कविता, जीजीआईसी गणाई की प्रीति, सलोनी, सीनियर में जीजीआईसी गणाई की ज्योति, जीआईसी सेराघाट की सुमन वाणी, जीजीआईसी गणाई की मनीषा क्रमश: पहले तीन स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता संपन्न कराने में जीआईसी गणाई के प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह धानिक, नरेंद्र बनकोटी, बृजेश जोशी, राजेश बनकोटी, चंद्रकला पंत, किरन उपाध्याय आदि सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed