{"_id":"599c69284f1c1b84748b458d","slug":"71503422760-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान अब उग्र आंदोलन की तैयारी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान अब उग्र आंदोलन की तैयारी में
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कर्ज माफी की मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे किसानों ने अब उग्र आंदोलन का फैसला लिया है। किसान अब सामूहिक आमरण अनशन की तैयारी करने लगे हैं। मंगलवार को क्रमिक अनशन पर जगदीश प्रसाद, प्रेम कुमार तिरुवा, उर्वादत्त, मनीराम बैठे।
किसान संगठन के उपाध्यक्ष प्रेम कुमार तिरवा ने कहा कि सरकार की अनदेखी के कारण किसान हताशा में हैं। किसान संगठन के मंत्री जगदीश प्रसाद ने कहा कि जिलेभर के किसानों को संगठित किया जा रहा है। अधिवक्ता शंकर राम कोहली ने कहा कि सरकार को तत्काल मुआवजा देने के साथ ही किसानों के कर्ज माफ करने चाहिए। रज्यूड़ा के प्रधान नरेंद्र सिंह ने कहा कि बैंकों से किसानों को लगातार नोटिस मिल रहे हैं।
उनको जेल डालने की धमकी मिल रही है। इस कारण किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं। मंगलवार को धरने पर खीम सिंह, रामप्रसाद, मनोज कुमार, लक्ष्मण कुमार, ज्ञानी राम, प्रेम सिंह, महेंद्र सिंह, गोविंद राम आदि बैठे। किसान संगठन के अध्यक्ष सुभाष जोशी ने कहा कि अब किसान आमरण अनशन पर बैठेंगे।