{"_id":"597e14a94f1c1b5c7d8b47c0","slug":"71501435049-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे तक खाई में फंसे रहे दो युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे तक खाई में फंसे रहे दो युवक
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ से लोहाघाट को बाइक से जा रहे दो युवकों को कड़ी मशक्कत के बाद चार घंटे में खाई से बाहर निकाला गया। इनकी बाइक रात में करीब 9.30 बजे मीना बाजार के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इनमें से एक युवक ने अपने फोन से घाट चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी। जिला मुख्यालय से मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस, फायरब्रिगेड की टीम ने रात 1.30 बजे दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला।
पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल ने बताया कि लोहाघाट के चांदमारी निवासी पंकज रावत (25) पुत्र पूरन रावत और बाराकोट निवासी संदीप पुरोहित (28) पुत्र नारायण पुरोहित शनिवार रात बाइक (यूके 03 ए-3062) से लोहाघाट जा रहे थे। घाट चौकी से थोड़ा पहले मीनाबाजार के पास एक मोड़ पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त होकर 200 मीटर गहरी खाई में जाकर फंस गई। पुलिस ने रात में कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित निकाल लिया।
जिला अस्पताल में डा. दीपक चनकन्याल ने युवकों का इलाज किया। इनमें से पंकज को ज्यादा चोट होने के कारण रात ही में हल्द्वानी रेफर कर दिया गया और संदीप को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहना था।