{"_id":"594e9fc04f1c1b295f8b46b2","slug":"71498324928-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएमएस और थल के बीच मुकाबला बराबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएमएस और थल के बीच मुकाबला बराबर
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
जेएमएस और थल के बीच मुकाबला बराबर
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रही स्व. प्रेम सिंह टोलिया मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता में शनिवार को जेएमएस और थल के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। दोनो टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
लीग मुकाबलों का एक अहम मैच थल फुटबाल क्लब और जेएमएस के बीच हुआ। पहला गोल जेएमएस के विक्की ने पहले हाफ के 17वें मिनट में कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। थल के दीपक ने 21वें मिनट में गोल कर मुकाबला बराबर कर दिया। दूसरे हाफ में थल के पंकज ने बेहतरीन किक से गोल कर थल की टीम को बढ़त दिला दी।
मैच के अंतिम मिनट में जेएमएस के आशीष ने बेहतरीन पास को गोल में बदल कर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। अतिरिक्त समय में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। निर्णायक की भूमिका में पंकज टोलिया, लाइनमैन दीपक पंवार और टीनू जंगपांगी थे। मैच के मुख्य अतिथि पवन वर्मा थे।