{"_id":"67cf1c28d50e4653ec007c18","slug":"64-youth-selected-for-interview-in-job-fair-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-125034-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: रोजगार मेले में साक्षात्कार के लिए 64 युवा चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: रोजगार मेले में साक्षात्कार के लिए 64 युवा चयनित
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला सेवायोजन कार्यालय में एसबीआई लाइफ और एलआईसी की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। एसबीआई लाइफ में मैनेजर के 11 पद, अभिकर्ता के 100 पद़, एलआईसी के 35 और बीमा सखी के लिए 162 युवा पहुंचे।
एसबीआई लाइफ के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक मोहित श्रीवास्तव, सीनियर बिजनेस मैनेजर, सेल्स मैनेजर कमलेश भट्ट और एलआईसी से सीनियर ब्रांच मैनेजर, ब्रांच मैनेजर हेम कसन्याल ने प्रतिभागियों को पदों और कार्यों के संबंध पर जानकारी दी। एसबीआई लाइफ की ओर से 68 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र का सत्यापन और एलआईसी में 34 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया गया।
रोजगार मेले में दूसरे चरण के साक्षात्कार के लिए 64 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मीना टम्टा ने बताया कि अभ्यर्थियों को चयन के लिए 18 मार्च को एसबीआई लाइफ और एलआईसी के कार्यालय बुलाया गया है। इस दौरान विकास अधिकारी नियोजक संतोष सिंह मेहरा, नवीन सिंह महर, प्रमोद चंद्र पांडेय, मनोज कन्नौजिया, मनोज कुमार, हिमांशु पांडेय आदि मौजूद रहे।