फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मांगों को लेकर बिजली कर्मियों ने प्रदर्शन किया

मांगों को लेकर बिजली कर्मियों ने प्रदर्शन किया

Tue, 28 Aug 2018 10:29 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर बिजली कर्मियों ने प्रदर्शन किया
पिथौरागढ़। उत्तराखंड शिक्षक आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा के सहभागी विद्युत अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संगठन और विद्युत कर्मचारी संगठन के संयुक्त आह्वान पर बिजली कर्मियों ने दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन


विद्युत वितरण खंड प्रांगण में एकत्र अधिकारी, कर्मचारियों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की। दामोदर पांडे की अध्यक्षता में हुई सभा में कहा गया कि लगातार मांग उठाने के बाद भी एसीपी की पूर्व की तरह व्यवस्था नहीं की जा रही है। सातवें वेतन आयोग की संस्तुति के आधार पर वेतन, भत्ते नहीं दिए जा रहे हैं। वेतन विसंगति दूर करने, उपनल कर्मियों को नियमित करने, समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग भी पूरी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


प्रदर्शन में अधिशासी अभियंता नितिन सिंह गर्खाल, अमित कुमार कटारिया, उपखंड अधिकारी वीके बिष्ट, सहायक अभियंता एचएस सौन, राकेश शर्मा, पीबी पुनेठा, आनंद सिंह बिष्ट, नवीन जोशी, डीके पुनेठा, कमला त्रिपाठी, निर्मला बिष्ट, आरती बिष्ट, चंद्रा मर्तोलिया, चंद्रा चिलवाल, बसंती बिष्ट, ममता राई थापा, उमेश चंद्र जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed