फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   भाइयों को राखी भेजने डाकघर पहुंचीं बहनें

भाइयों को राखी भेजने डाकघर पहुंचीं बहनें

Tue, 21 Aug 2018 10:49 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
भाइयों को राखी भेजने डाकघर पहुंचीं बहनें
पिथौरागढ़। सोशल मीडिया भले ही विचारों के आदान-प्रदान का सशक्त माध्यम बना हो, लेकिन भाई-बहन के अटूट प्यार का बंधन आज भी डाक से ही जा रहा है। एक ओर जहां भाई को राखी का बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं, बहनें भी डाकघर में दो-तीन घंटे लाइन में लगकर भाइयों को राखी भेजने में जुटी हैं। बहनों की समस्या को देखते हुए डाकघर में रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट करने के लिए दो काउंटर अलग से बनाए गए हैं।
विज्ञापन


इन दिनों डाकघर में राखी भेजने के लिए बहनों की काफी भीड़ है। कई बहनें तो सुबह साढ़े नौ बजे ही डाकघर पहुंच जा रही है। इसके बाद लाइन में लगकर राखियों को स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री के जरिये गंतव्य तक भेजा जा रहा है। मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर हीरा सिंह दानू ने बताया कि 13 अगस्त से राखियां भेजने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


राखी भेजने में किसी तरह की दिक्कतें न हो, इसके लिए दो काउंटर अलग से बनाए गए हैं। प्रतिदिन करीब 800 स्पीड पोस्ट और 400 से अधिक रजिस्ट्री की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन से पहले तक यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। उधर, रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए बाजार में राखी की दुकानें भी सज गई हैं। इन दुकानों में बहनें राखी खरीदने को उमड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed