{"_id":"5b06fd314f1c1bf96e8b46f0","slug":"61527184689-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धू-धू कर रहे पहाड़ के जंगल, 8 हेक्टेयर जंगल स्वांहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धू-धू कर रहे पहाड़ के जंगल, 8 हेक्टेयर जंगल स्वांहा
Updated Thu, 24 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाचनी/मुनस्यारी/थल। पिथौरागढ़ जिले के नाचनी, थल सहित काफी बड़े क्षेत्र के जंगल धू-धू कर जल रहे हैं। बीते 24 घंटों में इन इलाकों में 8 हेक्टेयर से अधिक जंगल जल चुके हैं। अलबत्ता वन कर्मियों और ग्रामीणों के सहयोग से कुछ जगहों में आग पर काबू पाया गया।
नाचनी से लगे घट-घोड़गाड़ी क्षेत्र में बीती रात से लगी आग में चार हेक्टेयर जंगल तबाह हुआ है। यहां जंगल की आग हरड़िया की सीमा पार कर भैसखाल वन पंचायत तक पहुंची और एक हेक्टेयर जंगल को बर्बाद कर डाला। वन बीट अधिकारी रमेश लोडियाल ने विभागीय टीम और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। नवीन पाठक, माधो सिंह, कमला देवी, चंद्र सिंह आदि के नेतृत्व में बनाई गई स्थानीय लोगों की टीमों की मदद से भैसखाल वन पंचायत का 50 हेक्टेयर जंगल आग की जद में आने से बचा लिया गया।
इधर थल क्षेत्र से लगे आमथल का जंगल रातभर धू-धू कर जलता रहा। उडियारी बैंड, हजैती गांव में भी आग की लपटें पहुंची। तीन हेक्टेयर से अधिक जंगल को नुकसान पहुंचा। वन क्षेत्राधिकारी जगदीश चंद्र जोशी के नेतृत्व में पहुंची वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को शाम को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
धुंध से ढंकी खूबसूरत चोटियां
जंगल की आग से हिमनगरी मुनस्यारी की वादियों में जबर्दस्त धुंध छा गई है। धुंध की वजह से यहां की उऊंची चोटियां धुंध से ढक गई है। यहां आने वाले पर्यटक पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग, छिपलाकेदार जैसी खूबसूरत चोटियों का दीदार नहीं कर पा रहे हैं। कोलकाता से यहां घूमने आए सुब्रतो बनर्जी धुंध के कारण चोटियां नहीं देख पाने से मायूस दिखे। इसी तरह मदकोट, नाचनी, डीडीहाट आदि क्षेत्रों में भी काफी धुंध है। धुंध से कई जगह लोगों को बैचेनी और सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है।