फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   हवलदार त्रिभुवन की सैन्य सम्मान से अंत्येष्टि

हवलदार त्रिभुवन की सैन्य सम्मान से अंत्येष्टि

Thu, 03 May 2018 10:49 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
हवलदार त्रिभुवन की सैन्य सम्मान से अंत्येष्टि
पिथौरागढ़। मुनस्यारी में बुधवार को हुए बस हादसे में मारे गए सातवीं वाहिनी आईटीबीपी के हवलदार त्रिभुवन सिंह देवली की बृहस्पतिवार को रामेश्वर घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। हादसे में मारे गए सिपाही दामा राम का शव आईटीबीपी के वाहन से उसके घर जोधपुर (राजस्थान) भेजा गया है। दुर्घटना में घायल सिपाही नरेंद्र सिंह और धनी चंद की हालत में सुधार है। दोनों का बरेली के सेना अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


हवलदार और सिपाही के शवों का बुधवार रात जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम किया गया। बृहस्पतिवार सुबह हवलदार त्रिभुवन सिंह देवली का शव नगर के सेरा स्थित उनके घर ले जाया गया। शव घर में पहुंचते ही हवलदार की पत्नी जानकी देवी, बेटी हेमा, डब्बू, पुत्र राहुल समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन


इस बीच वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गई। इसके बाद रामेश्वर घाट पर त्रिभुवन का अंतिम संस्कार किया गया। सातवीं वाहिनी आईटीबीपी के उप सेनानी हरि गोविंद के नेतृत्व में श्मशान घाट पहुंची टुकड़ी ने हवलदार त्रिभुवन को सशस्त्र सलामी दी। शवयात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed