{"_id":"5a71fa9e4f1c1b87268b7796","slug":"61517419166-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित पानी की सप्लाई पर पालिकाध्यक्ष नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित पानी की सप्लाई पर पालिकाध्यक्ष नाराज
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने नलों में दूषित पानी की सप्लाई होने पर कड़ी नाराजगी जताई है। कहा है कि जल संस्थान लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। अगर दूषित पानी की सप्लाई नहीं रुकी तो जल संस्थान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जाएगा।
पालिका के अधिकारियों के साथ लुंठ्यूड़ा वार्ड के भ्रमण में पहुंचे पालिकाध्यक्ष के सामने लोगों ने दूषित पानी की सप्लाई का मामला उठाया। कहा कि वार्ड में दूषित पानी की सप्लाई की जा रही है, इससे बीमारी फैलने का अंदेशा है। पालिकाध्यक्ष ने मौके से ही जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विशाल सक्सेना से फोन में बात कर दूषित पानी की सप्लाई पर नाराजगी जताई।
कहा कि गंदे पानी से बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है। लोगों को त्वचा रोग हो रहे है। जल संस्थान दूषित पानी की सप्लाई बंद नहीं करता है तो जनता को साथ लेकर मोर्चा खोल दिया जाएगा। पालिकाध्यक्ष ने मौके पर ही लुंठ्यूड़ा के नाले की सफाई करवाई। खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के निर्देश लाइनमैन को दिए। इस दौरान सभासद केदार लुंठी समेत कई लोग मौजूद थे।