{"_id":"5a6a11f44f1c1b8e238b4b6f","slug":"61516900852-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ जिले में शीतलहर का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ जिले में शीतलहर का प्रकोप
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। जिले में बुधवार सुबह तक व्यापक स्तर पर हुई बारिश और चोटियों पर हिमपात के कारण बृहस्पतिवार को पूरे जिले में शीतलहर का प्रकोप बना रहा। मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया, जबकि पिथौरागढ़ में न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
बृहस्पतिवार को सुबह जबर्दस्त पाला गिरने से कड़ाके की ठंड हुई। दिन में धूप निकली, लेकिन तेज हवा चलती रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य बना रहेगा और धीरे-धीरे तापमान में सुधार आने लगेगा।
मुनस्यारी नगर में गिरी बर्फ अब पिघलने लगी है, लेकिन कालामुनि, बेटुलीधार, खलियाटॉप में अभी भारी मात्रा में बर्फ जमी है। मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त है। लोग शाम को जल्दी घरों में दुबक रहे हैं। बिना अंगीठी और हीटर के सहारे घर के अंदर बैठ पाना संभव नहीं हो पा रहा है। मुनस्यारी में दिन का तापमान भी 10 डिग्री से अधिक नहीं जा रहा है। घाटी वाले इलाकों में भी बृहस्पतिवार को कड़ाके की ठंड रही।
विज्ञापन
सुबह के समय घाटी वाले इलाकों में घना कोहरा छाने से यातायात और सामान्य जीवन पर असर पड़ा। जिले के सभी हिस्सों में अच्छी बारिश होने के बाद किसानों ने खेतों में खाद डालने और निराई का काम शुरू कर दिया है। नए सब्जी बीजों के रोपण की तैयारी में भी किसान जुट गए हैं।
आईटीबीपी ने जारी किया अलर्ट
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। उच्च हिमालयी क्षेत्र में हुए भारी हिमपात के बाद आईटीबीपी सातवीं वाहिनी ने अग्रिम चौकियों पर तैनात जवानों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए जवानों से कहा गया है कि गश्त के समय पूरी सावधानी बरतें। आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि गुंजी, कालापानी, नाभीढांग में तैनात जवानों से गश्त के समय विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। धूप पड़ते ही ताजा बर्फ के खिसकने का खतरा रहता है।