फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   गोवर्सा स्कूल के शिक्षकों को वेतन देने के निर्देश

गोवर्सा स्कूल के शिक्षकों को वेतन देने के निर्देश

Tue, 07 Nov 2017 10:27 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
गोवर्सा स्कूल के शिक्षकों को वेतन देने के निर्देश
पिथौरागढ़। जिला पंचायत की बैठक में सड़क, पेयजल, बिजली से संबंधित समस्याएं छाई रहीं। सदस्यों ने जिला मुख्यालय में संबद्ध शिक्षकों को उनके मूल विद्यालयों में भेजने की मांग उठाई। गोवर्सा संयुक्त स्कूल में तैनात दो तदर्थ शिक्षकों को एक साल से वेतन न देने का मामला उठा, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दो दिन के भीतर शिक्षकों को वेतन देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्योें ने विभिन्न सरकारी स्कूल भवनों के क्षतिग्रस्त होने का मामला उठाते हुए मरम्मत की मांग की। सदस्यों ने छड़नदेव-कांडाधार, सुवालेख-रसैपाटा, बुंगाछीना-अलगड़ा, रणगांव-हचीला, चर्मा-जौरासी-मैलपातो, धमौड़-स्यूनीपांगर, मणकनाली-भामा सड़क का निर्माण करने के साथ ही सातशिलिंग-थल सड़क के अधूरे कामों को पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन


बलमरा में पुल निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग करने का मामला भी उठा। 15 वर्षों से निर्माणाधीन दुलियाबगड़-बजेता सड़क को पूरा करने की मांग की। इस पर लोनिवि के डीडीहाट डिवीजन के अधिशासी अभियंता गणेश दत्त जोशी ने बताया कि 8 किमी में से 6 किमी सड़क बन चुकी है। धीमी गति से काम करने के कारण ठेकेदार को हटा दिया गया है। नए ठेकेदार से काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेयजल की समीक्षा के दौरान कनालीछीना के लिए सोलर पंपिंग योजना बनाने, गुरना, मैलापानी, गौड़ीहाट क्षेत्र में पेयजल संकट का मामला उठा। इस दौरान टिम्टा पेयजल योजना का पुनर्गठन, जौलजीबी, ढुंगातोली, किमखोला में हैंडपंप लगाने, जौलजीबी में पर्यटन विभाग के भवन का उपयोग न होने के कारण भवन को किसी अन्य विभाग को हस्तांतरित करने की मांग उठी। ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब बिकने का मामला भी सदन में उठा।


सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर झूलते तारों को ठीक करने की मांग की। सदन में बताया गया कि प्रत्येक जिला पंचायत सदस्य को उरेडा की ओर से क्षेत्र में लगाने के लिए 18 सोलर लाइटें दी जा रही हैं। जिला पंचायत सदस्य किशन भंडारी ने जौरासी में किसी भी बैंक का एटीएम लगाने की मांग उठाई। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र महरा और तमाम सदस्य मौजूद थे। संचालन प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी सुरेंद्र नाथ वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed