{"_id":"59f60b234f1c1b9e678b82d9","slug":"61509296931-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के बीचों बीच बना डाली दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के बीचों बीच बना डाली दीवार
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। पसमा-देकुना से हंसेश्वर को जाने वाली सड़क के बीचोंबीच बड़ा नामक स्थान पर किसी व्यक्ति ने दीवार खड़ी कर दी है। इस कारण हंसेश्वर मंदिर जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोनिवि ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का फैसला लिया है।
पसमा-देकुना-हंसेश्वर मार्ग का निर्माण दो वर्ष पहले लोनिवि के अस्कोट खंड ने किया था। वर्षों पुरानी इस सड़क की मांग के पूरी होने के बाद से भागीचौरा और गर्खा क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों को हंसेश्वर मंदिर जाने में काफी सुविधा हो रही थी, लेकिन तीन माह से किसी स्थानीय व्यक्ति ने बिना कारण सड़क पर अवरोध पैदा कर दिया गया है। बताया गया कि इस व्यक्ति ने सड़क पर दीवार लगा दी है, ताकि वाहनों की आवाजाही न हो सके।
भागीचौरा के सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह का कहना है कि हंसेश्वर मंदिर और घाट स्थल जाने के लिए इस सड़क का निर्माण काफी लंबे संघर्ष के बाद हुआ था। उन्होंने सड़क को बंद करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता एबी कांडपाल ने बताया कि यह मामला उनकी जानकारी में आया है। ऐसा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।