फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   उद्यान विभाग का विलय न करने समेत तमाम मुद्दे मंत्री के सामने उठाए

उद्यान विभाग का विलय न करने समेत तमाम मुद्दे मंत्री के सामने उठाए

Tue, 01 Aug 2017 11:10 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
उद्यान विभाग का विलय न करने समेत तमाम मुद्दे मंत्री के सामने उठाए
पिथौरागढ़। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की कोर कमेटी की बैठक में उद्यान विभाग का विलय न करने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद परिषद के अध्यक्ष केसी पंत के नेतृत्व में संयुक्त उद्यान कार्मिक मोर्चा और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन के सदस्यों ने वित्त मंत्री प्रकाश पंत से मांगों के संबंध में वार्ता की।
विज्ञापन


इन लोगों ने मंत्री के सामने उद्यान विभाग का कृषि विभाग में विलय न करने की मांग की। कहा कि इससे कर्मचारियों के हित प्रभावित होंगे। युवा, बेरोजगारों और बागवानों को परेशानी होगी। मंत्री के सामने 50 से अधिक उम्र के कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति न देने, शिक्षकों को ड्रेस कोड से मुक्त रखने, उद्यान विभाग में रिक्त पदों में नियुक्ति देने की भी मांग की। बायोमैट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था के बाद भी अवकाश के दिन बैठक और अन्य कार्य कराए जाते हैं, इस पर रोक लगाई जानी चाहिए।
विज्ञापन


संगठन ने राजकीय अवकाश एवं रविवार के अवकाश और 5 बजे के बाद कर्मचारियों से किसी प्रकार का काम न लेने के संबंध में जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित किया है। मंत्री से मिलने वालों में परिषद के महामंत्री डीसी उपाध्याय, पीके भट्ट, घनश्याम जोशी, आरके जोशी, प्रह्लाद सिंह बिष्ट, रवींद्र सिंह, हेम चंद्र जोशी, हरीश दुबड़िया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री से की हस्तक्षेप की मांग
पिथौरागढ़। मलान-चर्मा के प्रगतिशील किसान दीपक कुमार जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे ज्ञापन में उद्यान विभाग के कृषि विभाग में विलय करने की तैयारी की जानकारी देते हुए हस्तक्षेप की मांग की है। कहा है कि यह निर्णय जनविरोधी साबित होगा। जोशी ने प्रधानमंत्री से उद्यान विभाग को हिमाचल की भांति विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार को निर्देशित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed