{"_id":"594e9fc44f1c1bc4198b464e","slug":"61498324932-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदंबा कालोनी में आठ दिन बाद आ रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदंबा कालोनी में आठ दिन बाद आ रहा पानी
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदंबा कालोनी में आठ दिन बाद आ रहा पानी
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। मानसून सीजन शुरू हो गया है लेकिन बेड़ीनाग में पेयजल संकट कम नहीं हुआ है। जगदंबा कालोनी में आठ दिन बाद नलों में पानी आ रहा है। अव्यवस्था को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जल संस्थान की लापरवाही के कारण ही यह अव्यवस्था फैल रही है। कुछ हिस्सों में तो लगातार पानी मिल रहा है, लेकिन जगदंबा कालोनी की समस्या हल करने की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश बोरा ने कहा कि कई बार शिकायत करने पर भी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। जल संस्थान के कर्मचारी सुधार का आश्वासन तो देते हैं, लेकिन कभी भी कोई लाइन देखने नहीं आता। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि पेयजल सप्लाई में सुधार नहीं आया तो जल संस्थान के कार्यालय में तालाबंदी कर दी जाएगी।
जगदंबा कालोनी के केसी रावत, संजय पांडे, पुष्पा देवी, हेमा देवी, रेवाधर पांडे, दिनेश पांडे आदि ने कहा कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बारिश के बाद संकट कम होने की उम्मीद थी, लेकिन अब परेशानी ज्यादा बढ़ गई है। जल संस्थान के अवर अभियंता गजेंद्र सिंह मनोला ने कहा कि वह खुद संकटग्रस्त इलाकों का निरीक्षण करेंगे। यदि वास्तव में समस्या होगी तो समाधान किया जाएगा।