फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   60 people trapped in Gunji and Grbyang

गुंजी और गर्ब्यांग में फंसे 60 लोग

Mon, 05 Oct 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 05 Oct 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
बडानी पूजा के लिए हेलीकॉप्टर से गुंजी और गर्ब्यांग पहुंचे कई लोगों को वापसी में हेलीकॉप्टर की सुविधा नहीं मिल पाई है। इस कारण 60 लोग अब भी गुंजी और गर्ब्यांग में फंसे हुए हैं। धारचूला से हेलीकॉप्टर सोमवार को देहरादून लौट गया है। धारचूला के जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया और हेलीकॉप्टर धारचूला भेजने की मांग की।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य मंजुला बुदियाल, भाजपा नेता महेंद्र बुदियाल, लक्ष्मण जोशाल ने डीएम को बताया कि गुंजी और गर्ब्यांग में महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चे फंसे हुए हैं। यह लोग बडानी पूजा में जाते समय हेलीकॉप्टर से गए थे। वापसी में इनको उम्मीद थी कि हेलीकॉप्टर मिल जाएगा लेकिन रविवार को दो उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर के पायलट ने आगे सेवा जारी रखने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अब बेहद कठिन रास्तों से इन लोगों का पैदल वापस आ पाना संभव नहीं है। ये सभी स्थानीय लोग हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ठंड का असर बढ़ने लगा है। यदि जल्दी हेलीकॉप्टर नहीं भेजा गया तो लोगों के बीमार पड़ने की भी आशंका है।
विज्ञापन

डीएम सुशील कुमार ने कहा कि वह इस संबंध में प्रदेश के उड्डयन सचिव से बात करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि दो तीन दिन के भीतर हेलीकॉप्टर धारचूला पहुंच जाएगा। इन लोगों ने इससे पहले धारचूला के एसडीएम पारितोष वर्मा से भी मुलाकात की। एसडीएम ने मामला डीएम के सामने रखने का सुझाव दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed