{"_id":"5ccc92f5bdec220779073fa1","slug":"51556910837-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने स्वयं भरवाया सड़क में बना गड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने स्वयं भरवाया सड़क में बना गड्ढा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर की सड़कों में बने गड्ढे हादसे का कारण बन रहे हैं। सिल्थाम में भी बीच सड़क में लगभग चार मीटर लंबा एक गड्ढा बना था। इस गड्ढे को पुलिस ने स्वयं भरवाया।
सिल्थाम से धारचूला की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर विगत दो माह से कई बड़े गड्ढे बन चुके हैं। शुक्रवार को सिल्थाम चौकी में तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवान अर्जुन आर्या ने मड़मानले सड़क के लिए हॉटमिक्स ले जा रहे वाहन चालकों से अनुरोध किया। पुलिस के अनुरोध पर नगर पालिका के कर्मचारी गौरव ने वाहनों से डामर निकाल कर गड्ढों को भरा। इस काम में पुलिस कांस्टेबल हेम मेहरा, गणेश राम और कोमल साही ने डामरीकरण और ट्रैफिक को व्यवस्थित करने में मदद की। इस काम में सिल्था के व्यापारी बसंत बल्लभ जोशी औश्र चालकों ने भी पुलिस के काम हाथ बंटाया। इस दौरान लोगों में कार्यदायी संस्था की अनदेखी की भी खूब चर्चो रही।
-
बाल-बाल बचा स्कूटी सवार
पिथौरागढ़। नगर की हर सड़क में खतरनाक गड्ढे बने हुए हैं। लिंक रोड, विण रोड, जीआईसी रोड, टकाना आदि रूटों में इन गड्ढों में आए दिन दुपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। शुक्रवार की रात चंडाक से बाजार की ओर आ रही एक स्कूटी गड्ढे में घुसने से स्कूटी सवार बाल-बाल बच गया। गड्ढों को नहीं भरे जाने से लोगों में गहरा आक्रोश है।