{"_id":"5bdddac2bdec2269b8463bbf","slug":"51541266114-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के झूठे आश्वासन देने वालों को नहीं देंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के झूठे आश्वासन देने वालों को नहीं देंगे वोट
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ पालिका के विण जाखनी वार्ड में भी समस्याओं का अंबार है। लोगों के घरों तक पहुंचने के लिए उचित मार्ग नहीं है। वार्ड में पानी की समस्या का अब तक समाधान नहीं हुआ है। वार्ड के लोगों का कहना है कि हर बार चुनाव में आश्वासन तो दिए जाते हैं, इसके बाद फिर समस्याओं की सुध लेने कोई नहीं आता है। लोगों के अनुसार इन निकाय चुनाव में भी इन्हीं मूलभूत समस्याओं को मुद्दा बनाया गया है। विकास कार्यों को लेकर कोरे आश्वासन देने वालों को वोट नहीं दिया जाएगा।
जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिलता है। हैंडपंप से पानी पी रहे हैं। गांव के बराबर सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। संकरे से मार्ग पर बिजली के खंभे भी लगा दिए गए हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती है। -लक्ष्मी देवी
वार्ड में पैदल मार्ग की समस्या है। नाली का निर्माण नहीं किया गया है। हर बार चुनाव में विकास के आश्वासन दिए जाते हैं। चुनाव जीतने के बाद कोई नहीं आता है। विकास के नाम पर झूठ बोलने वाले ऐसे नेताओं को वोट नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
-शांति धामी
वार्ड में सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है। मार्गों एवं चौराहों पर गंदगी और कूड़ा पड़ा रहता है। सड़कें धूल से पटी हैं। सफाई नहीं होती है। लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। -सुरेश भट्ट
पूरे वार्ड में समस्याओं का अंबार है। सफाई व्यवस्था, उचित मार्ग, रात्रि प्रकाश की सुविधाएं नहीं हैं। कोई सुध लेने वाला नहीं है। हर बार कोरे आश्वासन दिए जाते हैं। ऐसे नेताओं को सबक सिखाया जाएगा। -करन सिंह देउपा