{"_id":"5bcb6a98bdec2269ac7ee07e","slug":"51540057752-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ जिले को शीघ्र मिलेंगी पांच नई 108 एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ जिले को शीघ्र मिलेंगी पांच नई 108 एंबुलेंस
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले में जल्द ही पांच नई 108 एंबुलेंस आ जाएंगी। इन एंबुलेंसों को पुरानी हो चुकी एंबुलेंसों के स्थान पर संचालित किया जाएगा। पहली एंबुलेंस रविवार तक पिथौरागढ़ पहुंच जाएगी। सोमवार से इसका संचालन शुरू हो जाएगा।
पिथौरागढ़ जिले में नौ 108 एंबुलेंस और नौ खुशियों की सवारियां हैं। सीमांत के लोगों के लिए वरदान साबित हुई 108 सेवा के अधिकतर वाहन अब पुराने हो चुके हैं। बार-बार आ रही दिक्कतों को देखते हुए इनके स्थान पर नए वाहन संचालित किए जाएंगे। 108 के जिला कोआर्डिनेटर प्रमोद भट्ट ने बताया कि जिले को पांच नई एंबुलेंस मिलने जा रही हैं। एक एंबुलेंस सोमवार से संचालित होने लगेगी।
शेष अन्य एंबुलेंस भी जल्दी मिल जाएंगी। उन्होंने बताया कि नई एंबुलेंसों को तकनीकी रूप से जिनमें दिक्कतें आ रही हैं उनके स्थान पर चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ईंधन के कारण बंद 14 वाहनों का संचालन शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि गंगोलीहाट, डीडीहाट में तकनीकी खराबी के कारण सेवाएं बंद हैं।