फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   परिसंपतियों के पुनर्निर्माण के लिए एक सप्ताह में प्रस्ताव दें

परिसंपतियों के पुनर्निर्माण के लिए एक सप्ताह में प्रस्ताव दें

Tue, 04 Sep 2018 11:39 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
परिसंपतियों के पुनर्निर्माण के लिए एक सप्ताह में प्रस्ताव दें
पिथौरागढ़। डीएम सी रविशंकर ने मानसून काल में परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण के लिए विभागों से एक सप्ताह में प्रस्ताव बनाकर जिला स्तर पर बनी तकनीकी समिति को देने के निर्देश दिए हैं। प्रस्ताव उपलब्ध न कराने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिला कार्यालय सभागार में मानसून काल में आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन विभागों के प्रस्ताव अधिक धनराशि के बने हैं, वह विभाग प्रस्तावों को नियमानुसार शासन को प्रेषित करते हुए धनराशि आवंटन के लिए स्वयं शासन स्तर पर पहल करें। डीएम ने कहा कि राजस्व और तकनीकी विभाग के प्रतिनिधि स्थलीय निरीक्षण कर आंकलन रिपोर्ट के साथ ही क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के कम से कम 2 फोटोग्राफ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन


लोनिवि के अधीक्षण अभियंता हरीश चंद्र पांगती ने बताया कि नाचनी रामगंगा नदी में क्षतिग्रस्त झूलापुल के स्थान पर ट्राली लगाकर आवागमन शुरू कर दिया गया है। सिमखोला झूलापुल की मरम्मत कर दी गई है। तीन पैदल पुलों के स्थान पर लकड़ी के पैदल पुुल बना दिए हैं। एक पुल के स्थान पर वैकल्पिक मार्ग बनाने के साथ ही ग्रामीण निर्माण विभाग ट्राली लगा रहा है। दो स्थानों पर फोल्डिंग ब्रिज और छह स्थानों पर लकड़ी के पुल क्षतिग्रस्त हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैैकल्पिक व्यवस्था कर ली है। पांच अन्य क्षतिग्रस्त पुलों की मरम्मत की गई है। डीएम ने थल-मुनस्यारी मार्ग पर रातीगाड़, हरड़िया नाला, कक्कड़ सिंह बैंड के स्थायी समाधान का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। बीआरओ के क्षेत्रीय कमांडर कर्नल बी बनर्जी ने व्यास घाटी में निर्माणाधीन सड़कों की जानकारी दी।

आपदा की चपेट में 850 हेक्टेयर कृषि भूमि
पिथौरागढ़। कृषि विभाग की समीक्षा में सामने आया कि मानसून काल में जिले में 850 हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा। प्रभावित किसानों को 25 लाख रुपये की धनराशि बांटी गई है। डीएम ने प्रत्येक प्रभावित किसान को मुआवजा राशि देने और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का भी आकलन करने के निर्देश दिए।

28 विद्यालय भवनों पर आपदा की मार
पिथौरागढ़। मुख्य शिक्षाधिकारी वीपी सिमल्टी ने बताया कि आपदा से क्षतिग्रस्त 28 विद्यालय भवनों में से 19 की मरम्मत के प्रस्ताव तकनीकी कमेटी को दे दिए हैं। शेष के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। डीएम ने विद्यालय भवनों की संरचनात्मक सुरक्षा के लिए योजना तैयार कर दो विद्यालय भवनों को मॉडल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।


दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर लगाने के निर्देश
पिथौरागढ़। डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ऊषा गुंज्याल को निर्देश दिए कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों और अन्य दूरस्थ क्षेत्र, जहां चिकित्सा शिविर आयोजित नहीं किए गए हैं, वहां शिविर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed