{"_id":"5b61ee7e4f1c1bb35d8b6ac1","slug":"51533144702-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूनाकोट में तीन माह से एएनएम नहीं, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूनाकोट में तीन माह से एएनएम नहीं, मरीज परेशान
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। दूनाकोट में तीन माह से एएनएम नहीं होने से ग्रामीणों खासकर गर्भवती महिलाओं को खासी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने एएनएम की शीघ्र तैनाती नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
दूनाकोट में तैनात एएनएम तीन माह पहले ही सेवानिवृत्त हो गई हैं। तब से वहां एएनएम की नियुक्ति नहीं की गई है। इस कारण क्षेत्र की गर्भवती महिलाएं और मरीज 15 किमी दूर डीडीहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने को मजबूर हैं। दूनाकोट दुर्गम क्षेत्र हैं। सड़क की हालत भी ठीक नहीं है। बरसात के चलते पैदल मार्ग भी बदहाल हैं। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को डीडीहाट लाना जान जोखिम में डालने से कम नहीं है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य महेश कन्याल ने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन भेजकर एक हफ्ते में एएनएम की तैनाती करने की मांग उठाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एएनएम की शीघ्र तैनाती नहीं की गई तो वह ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन करेंगे। उधर, विधायक विशन सिंह चुफाल ने बताया कि सीएमओ को एएनएम की नियुक्ति जल्द करने को कहा गया है।