{"_id":"5a4e62314f1c1b4d198b4e2e","slug":"51515086385-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विसरा रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विसरा रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। स्वाधीनता सेनानी की पुत्री ने अपनी पुत्री की विसरा रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक न करने पर रोष जताया है। उन्होंने रिपोर्ट सार्वजनिक करने के साथ ही घोषित मुआवजा राशि देने की मांग को लेकर डीएम और सूचना आयोग को पत्र भेजा है।
थल के अल्मिया गांव निवासी स्वाधीनता सेनानी स्वर्गीय पुरमल सिंह ह्यांकी की पुत्री पार्वती देवी ने डीएम और राज्य सूचना आयोग को भेजे पत्र में कहा है कि उनकी पुत्री नंदिनी को 20 अगस्त 2016 को जंगल में सांप ने काट लिया था। गौचर (थल) अस्पताल में समुचित इलाज न मिलने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नंदिनी की मौत सांप के काटने से होने की पुष्टि हुई। वन विभाग ने विसरा रिपोर्ट आने के बाद प्रभावित परिवार को 5 लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही।
पुलिस ने रुद्रपुर, बरेली, चंडीगढ़, मुंबई विसरा जांच के लिए भेजने की जानकारी दी, लेकिन अब तक विसरा रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई। रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए परिजन डेढ़ साल से पुलिस के चक्कर लगा रहे हैं। पार्वती देवी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य प्रमाण डीएम और राज्य सूचना आयोग को दिए हैं। कहा है कि इसके आधार पर प्रभावित परिवार को मुआवजा दिया जाना चाहिए।