{"_id":"5a3e92214f1c1b35338b4592","slug":"51514050081-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन पेयजल संकट के लिए तैयार रहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन पेयजल संकट के लिए तैयार रहिए
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के 132 केवी सब स्टेशन से पोषित किए जाने वाले लोहाघाट के 11 केवी लाइन का सर्किट ब्रेकर बदलने का काम 27 दिसंबर को किया जाएगा। इस कारण घाट पेयजल पंपिंग योजना का संचालन नहीं हो पाएगा। जल संस्थान ने शनिवार को यह सूचना प्रसारित कर दी है कि 27 और 28 दिसंबर को नगर के अधिकांश हिस्सों में पेयजल की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। वैसे भी पिछले कुछ समय से पेयजल सप्लाई पर असर पड़ा है। यदि सप्लाई पूरी तरह बाधित होती है तो इससे संकट और बढ़ जाएगा।
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विशाल कुमार ने बताया कि 27 और 28 दिसंबर को भदेलवाड़ा, कृष्णापुरी, ऐंचोली, चंद्रभागा, बजेटी, जीआईसी, सरस्वती विहार, पांडेगांव, भाटकोट, टकाना, ग्रामीण क्षेत्र चंडाक, दिगतोली, छेड़ा, मोस्टामानू में पेयजल सप्लाई नहीं हो पाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि पहले से पानी का संग्रह करके रखें और पानी का दुरुपयोग न करें।
इधर, विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी वीके बिष्ट ने बताया कि 27 दिसंबर को लोहाघाट लाइन में मरम्मत का काम चलेगा। इस कारण घाट पंपिंग योजना को भी बिजली नहीं मिल पाएगी।