फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   50% of seats for free education in private schools are still vacant

Pithoragarh News: निजी स्कूलों में निशुल्क शिक्षा की 50 फीसदी सीट अब भी खाली

Sat, 31 May 2025 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 31 May 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
50% of seats for free education in private schools are still vacant
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए अब भी 50 फीसदी सीट रिक्त हैं। प्रवेश प्रक्रिया बंद होने से कई विद्यार्थी निशुल्क शिक्षा के लिए प्रवेश पाने से वंचित हो गए थे। अब आठ जून तक आवेदन की तिथि बढ़ने से निर्धन विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में खुशी है। वहीं शिक्षा विभाग को भी सभी सीटों पर प्रवेश की उम्मीद है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के मुताबिक जिले में संचालित 170 निजी स्कूलों में आरटीई के तहत निर्धन बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने के लिए 1313 सीट आवंटित हुई हैं। इसके सापेक्ष 650 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया और प्रवेश प्रक्रिया बंद होने से कई निर्धन विद्यार्थी प्रवेश से वंचित रह गए थे। आवेदन के लिए पोर्टल न खुलने से अभिभावकों की चिंता भी बढ़ गई थी। अब आरटीई के तहत प्रवेश पाने के लिए फिर से पोर्टल खोला गया है। विभाग के मुताबिक, आठ जून तक विद्यार्थी आरटीई के तहत प्रवेश पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को निजी स्कूल में प्रवेश पाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

लॉटरी से मिलेगा प्रवेश
शिक्षा विभाग के मुताबिक, निजी स्कूलों में निर्धन विद्यार्थियों को लॉटरी से प्रवेश मिलेगा। ऐसा तब होगा जब संबंधित विद्यालय में आरटीई के तहत आवंटित सीट के सापेक्ष प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या अधिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
आरटीई के तहत प्रवेश के लिए आवेदन तिथि बढ़ाई गई है। नियमों के मुताबिक ही निजी स्कूलों में आरटीई के तहत प्रवेश दिए जा रहे हैं। उम्मीद है विद्यार्थी मानक पूरा करेंगे और आवंटित सीटों के सापेक्ष प्रवेश होंगे। - हरक राम कोहली, मुख्य शिक्षा अधिकारी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed