फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   50 km to be performed

50 किमी दूर आकर प्रदर्शन किया

Tue, 13 Dec 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 13 Dec 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
50 km to be performed
शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन करते रसैपाटा के लोग - फोटो : अमर उजाला

राजकीय इंटर कॉलेज रसैपाटा में शिक्षकों के रिक्त पद भरने की मांग को लेकर मंगलवार को क्षेत्र के लोगों ने 50 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय आकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि शिक्षकों के रिक्त पद नहीं भरे गए तो क्षेत्र के सभी अभिभावक जिला मुख्यालय आकर आमरण अनशन शुरू करेंगे।

विज्ञापन


जीआईसी रसैपाटा में अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान के प्रवक्ता का पद लंबे समय से रिक्त है। एलटी में भी कई पद रिक्त चल रहे हैं। शिक्षकों की कमी से पढ़ाई चौपट हो गई है। इसके अलावा कुछ विषयों के शिक्षकों के स्थानांतरण का आदेश आने वाला है। ऐसे में विद्यालय में पढ़ाई पूरी तरह ठप हो जाएगी। कहा गया कि शिक्षकों की कमी की समस्या को काफी पहले उठाया गया था, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिले। अब वार्षिक परीक्षा की तिथि नजदीक आ रही है और कोर्स भी अब तक पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि विद्यालय में लिपिक का पद भी रिक्त है। इस कारण आफिस के काम निपटाने में दिक्कत आ रही है। प्रदर्शन के बाद डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि विद्यालय से किसी भी शिक्षक को अब बिना प्रतिस्थानी के रिलीव न किया जाए। रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति की जाए। डीएम डा. रंजीत सिन्हा ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन में प्रधान मुन्नी देवी, गोदावरी देवी, गंगा देवी, मंजू देवी, गीता देवी आदि शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed