फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   राईआगर लोग 10 को स्कूल में तालाबंदी करेंगे

राईआगर लोग 10 को स्कूल में तालाबंदी करेंगे

Fri, 07 Dec 2018 10:39 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
राईआगर लोग 10 को स्कूल में तालाबंदी करेंगे
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षकों की तैनाती नहीं होने से आक्रोशित राईआगर के अभिभावकों ने 10 दिसंबर को विद्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी है। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन


विद्यालय में शिक्षकों की मांग को लेकर 27 नवंबर को छात्रों और अभिभावकों ने खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया था। उस समय विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति शीघ्र करने भरोसा मिलने पर ग्रामीण शांत हुए। बावजूद इसके शिक्षकों की तैनाती नहीं होने से अभिभावक फिर भड़क गए हैं। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कहा कि विद्यालय में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता भौतिकी, रसायन, विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, हिंदी, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र के शिक्षक नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


कहा कि अगस्त 2016 में विद्यालय में अंग्रेजी विषय की अध्यापिका की नियुक्ति की गई थी, लेकिन वह भी अवैतनिक अवकाश पर चल रही हैं। उन्होंने उक्त अध्यापिका को हटाकर नई नियुक्ति करने की भी मांग उठाई है। ज्ञापन में ब्लॉक प्रमुख रेखा भंडारी, हयात सिंह भंडारी, रेखा भंडारी, दरपान राम, नवीन चंद्र भट्ट, सुंदर लाल, ओम प्रकाश, सुंदर सिंह नेगी आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed