{"_id":"5b63482e4f1c1bf6548b65dc","slug":"41533233198-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की मांग को लेकर निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की मांग को लेकर निकाला जुलूस
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। मणकनाली से पाभें तक स्वीकृत 7.2 किमी सड़क का निर्माण न होने से गुस्साए लोगों ने बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। आंदोलन को कांग्रेस नेत्री गीता ठाकुर और व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने समर्थन दिया। वहीं, 62वें दिन गंगा सिंह और मोहन सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे।
नगर में प्रदर्शन करने के बाद लोगों ने तहसीलदार इंद्र सिंह मेहता के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि सारी बाधाएं दूर होने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है। इलाके के लोग 32 दिनों से तहसील मुख्यालय में क्रमिक अनशन चला रहे हैं, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है।
संघर्ष समिति के अध्यक्ष चंचल सिंह भंडारी, उपाध्यक्ष पूरन सिंह महरा, संरक्षक पुष्कर सिंह भंडारी ने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं होता है तो 15 अगस्त से क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में तब्दील कर दिया जाएगा। आगामी लोकसभा चुनावों का भी बहिष्कार किया जाएगा। जुलूस में जाखनी की प्रधान विमला भंडारी, बटकातोली की प्रधान मुन्नी देवी, भामा की प्रधान हेमा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य गोविंदी देवी, कांग्रेस नेत्री गीता ठाकुर, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश धानिक, उपाध्यक्ष संजय रावल, महासचिव केशर सिंह समेत करीब 300 लोग शामिल थे।
विज्ञापन
फोटो 02 पीटीएच 05 पी