फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   अस्पताल प्रबंधन के सर्मथन में आए कानड़ी गांव के लोग

अस्पताल प्रबंधन के सर्मथन में आए कानड़ी गांव के लोग

Mon, 23 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधन के सर्मथन में आए कानड़ी गांव के लोग
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झूलाघाट में तैनात फार्मासिस्ट के समर्थन में कानड़ी गांव की महिलाएं भी आ गई हैं।
विज्ञापन


सोमवार को बबीता देवी के नेतृत्व में दो दर्जन महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए फार्मासिस्ट का तबादला करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। बाद में सीएमओ को भेजे गए ज्ञापन में कहा कि अस्पताल के कर्मचारी ईमानदारी से काम कर रहे हैं। गांवों में छुट्टी के दिन भी जाकर नि:शुल्क उपचार कर रहे हैं।

कर्मचारियों पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। ऐसी परिस्थिति में इनका ट्रांसफर किया जाता है तो महिलाएं सड़कों पर उतर जाएंगी। प्रदर्शन में देवकी देवी, सावित्री चंद, बेलमती, गंगा देवी, कलावती, भागीरथी, कमला, मुन्नी देवी, सचिना चंद, भागीरथी देवी आदि मौजूद थे। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएसन की उत्तराखंड शाखा पिथौरागढ़ ने सीएसओ को ज्ञापन देकर ईमानदार फार्मासिस्ट हरीश चंद्र रावत पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन


संगठन के अध्यक्ष केएस अधिकारी की ओर से सीएमओ को लिखे पत्र में झूलाघाट प्रकरण में आरोप गलत पाए जाने पर आरोपियों पर भी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जीएस पवांर, प्रवीन चैधरी, जीसी जोशी, आरएस अधिकारी, आरएस अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed