{"_id":"5aedeb1c4f1c1b330a8b8631","slug":"41525541660-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस सेवा बंद होने के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस सेवा बंद होने के विरोध में प्रदर्शन
Updated Sat, 05 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदकोट (पिथौरागढ़)। परिवहन निगम की मदकोट-देहरादून बस सेवा रविवार से बंद होने की जानकारी मिलने से मदकोट के लोगों में रोष फैल गया है। शनिवार को मदकोट के लोगों ने परिवहन निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रधान हरीश उप्रेती के नेतृत्व में सड़क पर उतरे लोगों ने रोडवेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि क्षेत्र से एकमात्र बस सेवा देहरादून के लिए संचालित होती थी, वह भी बंद की जा रही है। कहा कि मदकोट के लोगों को अब देहरादून के लिए सीधी बस पकड़ने के लिए 120 किमी दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ेगा। कहा कि मदकोट में पहले भी यह बस सेवा अनियमित चलती थी, इस कारण लोगों का इस पर भरोसा नहीं रहा, इस वजह से यह बस घाटे में भी चली।
बस सेवा को नियमित करने के स्थान पर बंद किया जा रहा है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इन लोगों ने परिवहन निगम से रोडवेज की बस सेवा बंद नहीं करने की अपील की है। प्रदर्शन में छत्र सिंह कोरंगा, गणेश दानू, विरेंद्र सिंह धामी, नरेंद्र सिंह पंवार, मोहन सिंह आदि शामिल थे।