फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पिथौरागढ़ में इस बार नहीं होगा शरदोत्सव

पिथौरागढ़ में इस बार नहीं होगा शरदोत्सव

Tue, 28 Nov 2017 02:03 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में इस बार नहीं होगा शरदोत्सव
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में इस बार शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी का आयोजन नहीं होगा। सोमवार को हुई नगरपालिका परिषद की बैठक में यह फैसला लिया गया। बताया गया कि प्रशासन ने शरदोत्सव के आयोजन के लिए पालिका के सामने खर्चे का संपूर्ण विवरण प्रशासन को उपलब्ध कराना समेत कई शर्तें रखीं। इन शर्तों में पालिका ने शरदोत्सव के आयोजन में असमर्थता जता दी। बैठक में प्रशासन की ओर से दिए गए उस पत्र को भी पढ़ा गया, जिसमें शरदोत्सव के आयोजन के लिए शर्त तय की गई थी। बता दें कि नगरपालिका ने इस बार शरदोत्सव के आयोजन की जोरदार तैयारी कर ली थी। इसके लिए कई बैठकें भी हो गई थी।
विज्ञापन


नगरपालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि अब घरों से कूड़ा उठाने के लिए वाहन खरीदा जाएगा। प्रकाश व्यवस्था के लिए एलईडी बल्ब खरीदे जाएंगे। पालिका ने पिछले दिनों नगर की सभी नालियों की सफाई कर दी है। अब सफाई व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए सीमा सड़क संगठन, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठाया जाएगा और उनसे समय-समय पर नालियों की सफाई के लिए सहयोग मांगा जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में पिछली कार्रवाई की पुष्टि की गई। इस दौरान सभासद दिनेश सिंह सौन, चंद्रशेखर मखौलिया, विजेंद्र महर, विक्रम वाल्मीकि, ललित मोहन पुनेड़ा, गंगोत्री दताल, संगीता बिष्ट, मंजू बिष्ट, अवर अभियंता उमेश अवस्थी, मानचित्रकार नंदा बल्लभ पांडे, लेखाकार जगदीश सोराड़ी आदि थे। बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed