{"_id":"59d51c774f1c1b6e548b5b49","slug":"41507138679-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर चार दावेदार मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर चार दावेदार मैदान में
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को जांच के बाद छात्रसंघ के वैध प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई है। अध्यक्ष पद पर चार दावेदार मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद पर तीन दावेदारों के बीच मुकाबला होगा।
प्राचार्य डा. डीएस पांगती और मुख्य चुनाव अधिकारी डा. अजय शुक्ल ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अरविंद सिंह बिष्ट, किशोर सिंह धामी, चेतना और महेंद्र सिंह रावत मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद पर गणेश सिंह दानू, प्रह्लाद सिंह, शंकर सिंह धारियाल, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर चंद्रिका मेहता, भूमिका पांडे, स्वाति जोशी ने नामांकन कराया है। महासचिव पद पर निर्मल भट्ट और सौरभ तिवारी के बीच, संयुक्त सचिव पद पर निखिल सार्की और राहुल कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर ऋषभ कल्पासी और लवराज गोस्वामी के बीच सीधा मुकाबला होगा।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर कैलाश लुंठी, लोकेश कन्याल और हरिओम सिंह मैदान में हैं। अब बृहस्पतिवार से मतपत्रों की छपाई का काम शुरू होगा और सात अक्तूबर को मतदान तथा उसी दिन परिणाम की घोषणा हो जाएगी। मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि चुनाव के लिए सारी व्यवस्थाओं के साथ ही मतदान के लिए कक्षों का निर्धारण भी शुरू कर दिया गया है।