{"_id":"5ad0e40e4f1c1b9e098b45ad","slug":"40-thousand-population-did-not-get-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालीस हजार की आबादी को नहीं मिला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालीस हजार की आबादी को नहीं मिला पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पानी की समस्या को लेकर टैंकर से भरने को मजबूर लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के सिल्थाम, जीआईसी रोड, डिग्री कालेज, घंटाकरण, बैंक रोड, पांडेगांव, जगदंबा कालोनी, रई आदि क्षेत्रों में भी शुक्रवार को पानी नहीं आया। इससे 40 हजार की आबादी को पानी नहीं मिल पाया। लोगों को नौलों, धारों, स्टैंडपोस्ट, हैंडपंपों से पानी ढोना पड़ा। इन स्रोतों पर दिनभर पानी भरने वालों की कतार लगी रही।
विज्ञापन
पानी के इंतजाम में महिलाओं की दिनचर्या अस्तव्यस्त हो गई। जल संस्थान ने प्रभावित क्षेत्रों की मांग पर पानी के टैंकर भी भेजे, लेकिन भारी मांग की तुलना में नाकाफी साबित हुए। जल संस्थान के ईई विशाल कुमार ने बताया कि पानी की कमी के चलते कई क्षेत्रों में आपूर्ति में व्यवधान रहा। घाट योजना के पानी में सिल्ट आने से फिल्टरेशन का काम प्रभावित हुआ। इससे योजना से पूरा पानी नहीं मिल सका।
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में भी नहीं आया पानी
मुख्यालय से सटे ग्रामीण इलाकों में भी पेयजल की समस्या गहरा गई है। दूसरे दिन भी पंडा, नेड़ा, बस्ते, बजेटी में पानी नहीं आया। क्षेत्रवासियों को नौलों, धारों, स्टैंडपोस्ट और हैंडपंपों से पानी ढोना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में जल संस्थान ने टैंकर भी नहीं भेजे। ईई विशाल कुमार ने बताया कि पानी की कमी के चलते रोटेशन से आपूर्ति हो रही है। उन्होंने बताया कि शाम को बस्ते और बजेटी में आपूर्ति शुरू कर दी।
विज्ञापन