फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   3D Rakhis are attracting children

Pithoragarh News: बच्चों को आकर्षित कर रही हैं थ्रीडी राखियां

Wed, 14 Aug 2024 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 14 Aug 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
3D Rakhis are attracting children
पिथौरागढ़। भाई-बहन के प्रेम का पावन त्योहार रक्षाबंधन 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इसके लिए बहनें अपने भाइयों के लिए राखियां खरीद रहीं हैं। पिथौरागढ़ के गांधी चौक में राखियों की दुकानें सजने लगी हैं। दुकानों में कई तरह के डिजाइन की राखियां आई हैं। इनमें ब्रेसलेट राखी, सॉफ्ट राखी और बच्चों को आकर्षित करने के लिए थ्रीडी राखियां बिक रही हैं। इससे बाजार में रौनक है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के अब चार दिन शेष हैं। बहनों ने अपने भाइयों की कलाइयों पर बांधने के लिए राखी की खरीदारी शुरू कर दी है। बाजार में सजी दुकानों में आकर्षक राखियों की बिक्री हो रही है। बच्चे थ्री डी राखियां अधिक पसंद कर रहे हैं। इसकी कीमत 80 रुपये तक है। राखी बेच रहे दुकानदार कुंदन ने बताया कि पिछले दो तीन साल से वह राखियां बेचने रहे हैं। पहले बाजार में धागों और मोतियों की साधारण राखियां बेची जाती थीं। अब वक्त के साथ-साथ कई वैरायटी की राखियां अब बाजार में आने लगी हैं।
विज्ञापन

20 किमी पैदल चलकर बहन बांधेंगी राखी
पिथौरागढ़। रक्षा बंधन पर महिलाओं में विशेष उत्साह रहता है। विवाहिता महिलाएं रक्षा बंधन पर्व पर मायके जाती हैं। कई बहनें ऐसी भी होंगी जिन्हें भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए पांच से लेकर 20 किलोमीटर पैदल चलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के बंगापानी, डीडीहाट, धारचूला और मुनस्यारी तहसील क्षेत्र के कई गांवों में सड़क सुविधा नहीं है। इनमें मेतली और कनार गांव भी शामिल हैं। कनार गांव पहुंचने के लिए 16 किलोमीटर पैदल चलना होता है। इन दिनों बारिश से मलबा आने से कई सड़कों के बंद होने से यह दूरी और अधिक बढ़ जाएगी। ऐसे में महिलाओं को 20 किलोमीटर भी पैदल चलना पड़ सकता है। बंगापानी तहसील के जारा जिबली की जानकी देवी ने बताया कि वह रक्षाबंधन की सुबह बंगापानी तक चार किमी वाहन से जाएंगी। वहां से नौ किमी की दूरी पैदल तय कर अपने भाई के घर दारमा पहुंचेंगी। इसके लिए भाई को फोन कर पहुंचने का समय भी बता दिया है। उन्होंने कहा कि वर्ष में यह दिन एक बार आता है। इसलिए रक्षाबंधन को लेकर बहुत उत्साह रहता है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed