फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   3943 candidates appeared for Group C examination

Pithoragarh News: 3943 अभ्यर्थियों ने दी समूह ग की परीक्षा

Sun, 19 Jan 2025 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 19 Jan 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
3943 candidates appeared for Group C examination
पिथौरागढ़। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएसी) की समूह ग के अंतर्गत लिखित परीक्षा रविवार को संपन्न हो गई। 3943 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जनपद से समूह ग के विभिन्न पदों के लिए कुल 5024 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसके लिए जनपद में विकासखंड विण और मूनाकोट में 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में 3943 अभ्यर्थी उपस्थित जबकि 1081 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न रही। परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए इंतजाम किए गए थे। परीक्षा केंद्रों में जैमर लगाए गए थे। सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने आयोग से आए प्रतिनिधियों के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी केंद्रों में पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed