फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   335 works of MNREGA started in frontier district

सीमांत जिले में मनरेगा के 335 कार्य शुरू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
335 works of MNREGA started in frontier district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में लॉकडाउन के चलते बंद हुए मनरेगा के 335 कार्य शुरू हो गए हैं। पहले चरण में जल संरक्षण के कार्यों को वरीयता से कराया जा रहा है। कोरोना के चलते लॉकडाउन से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य ठप हो गए थे। लोगों के रोजगार के रास्ते बंद होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। शासन से निर्देश मिलने के बाद मनरेगा के कार्य शुरू हो गए हैं। जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने बताया कि विण ब्लॉक में 17, मूनाकोट में 30, कनालीछीना में 55, डीडीहाट में 127, धारचूला में 40, मुनस्यारी में 21, बेड़ीनाग में 31 और गंगोलीहाट में 14 कार्य शुरू कर दिए गए हैं। मनरेगा के 335 कार्यों में 1607 मजदूर लगे हैं। उन्होंने बताया कि अभी जल संरक्षण, सिंचाई गूल और व्यक्तिगत कार्य बकरी शेड, मुर्गी बाड़े के कार्य निर्देशों के पालन के साथ कराए जा रहे हैं। मनरेगा में मजदूर को एक दिन की मजदूरी 202 रुपये दी जाती है। मनरेगा में अभी कई अन्य कार्य प्रस्तावित हैं, जिन्हें धीरे-धीरे शुरू कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed