फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   33 prisoners who had escaped from Nepal jails were caught

Pithoragarh News: नेपाल की जेलों से फरार 33 कैदी दबोचे

Fri, 12 Sep 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 12 Sep 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
33 prisoners who had escaped from Nepal jails were caught
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। पिछले दिनों नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के दौरान सुदूर पश्चिमांचल की विभिन्न जेलों से भी दर्जनों कैदी फरार हो गए थे। इनमें से नेपाल पुलिस ने फिलहाल 33 कैदियों को दबोच लिया है।
विज्ञापन

भारतीय सीमा से लगे बैतड़ी जिला कारागार से भी 62 कैदी भाग निकले थे। जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रवक्ता बलराम पांडेय ने बताया उन्हें सूचना मिली कि जिला कारागार से फरार कैदी सीमा पार कर भारत भाग सकते हैं। इस पर संयुक्त सुरक्षा टोली ने सात फरार कैदियों को फिर से नियंत्रण में ले लिया है। उन्होंने कहा कि फरार कैदियों की भलाई इसी में है कि वह शीघ्र आत्मसमर्पण कर दें।
विज्ञापन

जिला कारागार दार्चुला से फरार 70 कैदियों में से 20 को पकड़ा गया है। दार्चुला जिला कारागार की जेलर सरिता चंद ने बताया कि फरार कैदियों में से 20 को प्रहरी, एपीएफ और सेना की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पांच फरार कैदी अभी संपर्क में हैं। डडेलधूरा जिला प्रहरी कार्यालय के प्रवक्ता उपनिरीक्षक दीपक कुमार राय ने बताया कि डडेलधूरा जिला कारागार से फरार कैदियों में से 6 को बैतड़ी से नियंत्रण में लिया गया है। इनमें एक कैदी डोटी , एक अछाम, दो दार्चुला और दो बैतड़ी के शामिल हैं। कारावास भुगत रहे इन कैदियों के पर हत्या, बलात्कार और चोरी के आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed