फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सीमांत में औद्यानिकी से महकेगा 2200 हेक्टेयर क्षेत्र

सीमांत में औद्यानिकी से महकेगा 2200 हेक्टेयर क्षेत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
सीमांत में औद्यानिकी से महकेगा 2200 हेक्टेयर क्षेत्र
दिनेश अवस्थी
विज्ञापन

पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री कृषि विकास योजना के तहत जिले का 2200 हेक्टेयर क्षेत्र में अखरोट, खुमानी, सेब आदि की पौध लगाई जाएंगी। इसके लिए 110 कलस्टर बनाए गए हैं। इन कलस्टरों के किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही उनके उत्पादों का जैविक प्रमाणीकरण कराया जाएगा। इससे 11 हजार किसान लाभान्वित होंगे।

प्रधानमंत्री कृषि विकास योजना में खंडों विण, मूनाकोट, कनालीछीना, डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी, बेड़ीनाग और गंगोलीहाट में 20-20 हेक्टेयर के 110 कलस्टर बनाए गए हैं। इस बार सर्दियों में कनालीछीना, धारचूला और बेड़ीनाग के 11 कलस्टरों के 220 हेक्टेयर भूमि में 22 हजार बीजू अखरोट के पौधे लगाए जाएंगे। कलस्टरों में 550 किसान शामिल हैं।
विज्ञापन


मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. मीनाक्षी जोशी ने बताया कि अखरोट के पेड़ शनिवार तक विभाग में पहुंच जाएंगे। इसके अलावा 50 हेक्टेयर क्षेत्र में आड़ू, खुमानी, सेब के पौधों का रोपण किया जाएगा। बरसात के सीजन में घाटी वाले क्षेत्रों में आम, लीची फलों के पौध वितरित किए जाएंगे। फल पौध रोपण के साथ ही किसानों को सब्जियों के जैविक उत्पादन के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। किसानों को जैविक खाद, उर्वरक आदि भी उपलब्ध कराया जाएगा। उद्यान विभाग की योजना इस योजना में शामिल किसानों के उत्पादों के जैविक प्रमाणीकरण की भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed