{"_id":"5bf1acf0bdec2269bf7d8473","slug":"31542565104-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहद खुश दिखीं अध्यक्ष पद की चारों उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहद खुश दिखीं अध्यक्ष पद की चारों उम्मीदवार
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। चुनाव प्रचार के दौरान भले ही पालिकाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में कितनी ही तल्खी रही हो, लेकिन जब चारों महिला प्रत्याशी मतदान केंद्रों पर भ्रमण के दौरान एक साथ पहुंची तो काफी खुश दिखीं। चारों ने एक-दूसरे का हालचाल पूछा। यहीं नहीं उन्होंने मतदान के बारे में भी चर्चा की। यह नजारा था जीआईसी मतदान केंद्र का, जहां भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों का मिलन हुआ।
भाजपा अध्यक्ष पद की उम्मीदवार कमला चुफाल ने सुबह 8.30 बजे जीआईसी बूथ पर, कांग्रेस की हेमंती भंडारी ने 8.45 बजे तहसील कार्यालय, निर्दलीय धाना देवी ने 8.50 बजे तहसील बूथ और निर्दलीय पुष्पा देउपा ने सुबह नौ बजे प्राथमिक विद्यालय में वोट डाला। इसके बाद चारों उम्मीदवारों ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया।
शाम 4.55 बजे चारों उम्मीदवार जीआईसी मतदान केंद्र पर पहुंची। चारों को एक साथ देख मतदाता भी हैरान हो गए। चारों उम्मीदवारों ने हंसते हुए एक-दूसरे की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने एक-दूसरे को जीत की बधाई भी दी।