{"_id":"5bccbcdbbdec22694f4608ea","slug":"31540144347-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2500 से अधिक लोग कर चुके हैं हवाई सेवा के टिकट के लिए पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2500 से अधिक लोग कर चुके हैं हवाई सेवा के टिकट के लिए पूछताछ
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई पट्टी से 24 अक्तूबर से प्रस्तावित नियमित हवाई सेवा शुरू करने में अब केवल दो दिन का समय शेष है। अभी तक टिकट बुकिंग के संबंध में भी आम जनता को कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। हवाई सेवा के टिकट को लेकर नगर के रेलवे व हवाई टिकट बुकिंग काउंटरों में अब तक ढाई हजार से अधिक लोग पूछताछ कर चुके हैं।
नैनीसैनी हवाई पट्टी से देहरादून और पंतनगर के लिए हवाई सेवा शुरू करने को लेकर आठ अक्तूबर को हेरिटेज एविएशन के विमान ने ट्रायल लैंडिंग की थी। इसके बाद नौ अक्तूबर को देहरादून से हेरिटेज एविएशन के नौ सीटर विमान से यहां पहुंचे केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी सहित अन्य नेताओं ने हवाई पट्टी में ट्रायल लैंडिंग का शुभारंभ किया था।
इस दौरान हेरिटेज एविएशन के सीईओ रोहित माथुर ने एक सप्ताह के भीतर टिकटों की बुकिंग शुरू करने और विस्तृत जानकारी के लिए विज्ञप्ति जारी करने की बात कही गई थी। हवाई सेवा शुरू होने में अब केवल दो दिन शेष हैं इसके बावजूद कोई गाइड लाइन यात्रियों के लिए नहीं आई है, जबकि शहर के टिकट बुकिंग सेंटरों में अब तक ढाई हजार से अधिक लोग नैनी सैनी हवाई पट्टी से उड़ान और टिकट को लेकर पूछताछ कर चुके हैं।
विज्ञापन
हेरिटेज एविएशन के अधिकारी निश्चित तिथि को विमान सेवा शुरू होने का दावा कर रहे हैं, जबकि स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के पास कोई निर्देश फिलहाल नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में सीमांत की जनता में उम्मीद और निराशा की प्रतिक्रिया ही देखने को मिल रही है।
निश्चित तिथि को विमान सेवा शुरू होगी। बातचीत चल रही है। 22 अक्तूबर को प्रदेश के गोचर, चिन्यालीसौड़ सहित अन्य सभी प्रस्तावित हवाई स्थलों में विमान और हेलीकॉप्टर तैनात हो जाएंगे। पिथौरागढ़ के लिए नौ सीटर विमान संचालित होगा। -सुभाष अंथवाल, ऑपरेशन एंड मार्केटिंग मैनेजर, हेरिटेज एविएशन