{"_id":"5b818f9042c7924646254f77","slug":"31535217552-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी, एसएसबी के जवानों को बांधी राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी, एसएसबी के जवानों को बांधी राखी
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की संयोजिका हेमा थलाल के नेतृत्व में महिलाओं ने 14वीं वाहिनी आईटीबीपी, 7वीं वाहिनी आईटीबीपी मिर्थी के जवानों और अधिकारियों को राखी बांधी। महिलाओं ने एसपी रामचंद्र राजगुरु को भी राखी बांधी। अभियान में सीता सोराड़ी, माला सौन, प्रमिला बोरा, पुष्पा देवी, नारायण सोराड़ी आदि थे।
इसके अलावा पीएनएफ स्कूल में एसएसबी के सहायक कमांडेंट एमसी घोष, कोतवाल ध्यान सिंह और पुलिस कर्मियों को राखी बांधी गई। सहायक कमांडेंट और कोतवाल ने छात्राओं को पारितोषिक दिया। व्यवस्थापक दीक्षांत अरोड़ा, प्रधानाचार्य अनीता जोशी आदि थे। सरस्वती शिशु मंदिर विद्या मंदिर नया बाजार में राखी प्रतियोगिता हुई, इसमें निशा महर पहले, सिमरन दूसरे, रेनू जोशी तीसरे स्थान पर रहीं।
आचार्य द्वारिका प्रसाद पांडेय, दीपक ने रक्षाबंधन की जानकारी दी। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने एसएसबी के अधिकारियों और जवानों को राखी बांधी। एसएसबी के जवानों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। प्रबंधक रमेश चंद्र जोशी ने रक्षाबंधन पर प्रकाश डाला।